Press "Enter" to skip to content

दिनारा में तृतीय नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर कल-dinara news

गहोई सेवा समति के व्यवस्थापन में होगा आयोजित
दिनारा। सद्गुरु सेवा संघ आनंदपुर के तत्वाधान में गहोई सेवा समति दिनारा के व्यवस्थापन में 8 मार्च शुक्रवार को गहोई धर्मशाला दिनारा पर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित होगा। शिविर में आनंदपुर के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नेत्र परीक्षण किया जाएगा। नेत्र परीक्षण शिविर व्यवस्थापक गहोई सेवा समति दिनारा की जनपद सदस्य आरती जयजय वकील, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गहोई महिला सभा भावना रूसिया, केके गुप्ता, आलोक कसाव, राहुल नगरिया, नीलेश गुप्ता, शुभम कनकने, शिब्बू खरया, अंकित रावत, अमित नीखरा, धर्मेंद्र रूसिया, राजा कंथरिया, प्रभांशु भोले रूसिया ने बताया कि मोतियाबिंद मरीजों को गहोई सेवा समति दिनारा की ओर से चाय, पानी व भोजन पैकेट की व्यवस्था नि:शुल्क रखी जाती है। नेत्र रोगी नेत्र परीक्षण शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लाभ लें।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!