
रानू राजपूत दिनारा ÷ आज मतदान केंद्र क्रमांक 273 एवम 274 ग्राम ढांड पर मतदाता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार करैरा विधानसभा के रिटर्निग आफिसर एस डी एम उदय सिंह सिकरवार के आदेशानुसार आज इस अवसर पर नबीन मतदाता सूची का वाचन बी एल ओ अरविंद गुप्ता द्वारा किया गया युवा मतदाताओं को ईपिक कार्ड वितरित किये गए सभी मतदाताओं को लोकतंत्र में शपथ दिलवाई गई कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रित परम्पराओं की मर्यादाओं को बनाये रखेंगे र तथा स्वतन्त्र निष्पक्ष एवम शांति पूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ड रखते हुए निर्भीक होकर धर्म ,वर्ग ,जाति ,समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए विना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे आज के कार्यक्रम में स्वल्पहार भी सभी को कराया गया इस अवसर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नरेश कुशवाह ,बीएलओ अरविंद गुप्ता ,बी एल ओ नवल किशोर धमन्या ,अखलेश गुप्ता ,अजब सिंह लोधी ,मोहम्मद खालिद, विवेक चतुर्वेदी ,दया झा ,अजब सिंह ,अर्चना राजपूत, कुलदीप जाटव ,सुनील पाल, वीरेंद्र पाल, मतदाता महिला लली जाटव, फूला जाटव, सरोज रजक, सुकुमारी जाटव आदि मौजूद रहे






Be First to Comment