
दिनारा थाना प्रभारी ने किया उदघाटन
दिनारा। करैरा विकास खंड के दिनारा ग्राम की गौ सेवा समिति ने समाज सेवा में एक कदम और आगे वडाते हुए आज ग्राम पंचायत दिनारा में शीतला माता मन्दिर वस स्टैंड पर निशुल्क प्याऊ खुलवाई यह प्याऊ गौ सेवा समिति के संयोजक दीपक तिवारी के मार्ग दर्शन में और समिति के अध्यक्ष गौ सेवक कल्लू महाराज के अथक प्रयासों से और मीडिया प्रभारी सन्तोष साँवला (बाबा) के सहयोग से तथा समिति के कर्मठ कार्यकर्ता सुरेश पाल ,पवन ठाकुर ,संदीप साहू, वल्लू साहू जीतेन्द्र राजपूत, नीरज राजपूत, दीपक केवट,सन्जू ठाकुर, सुनील पाल, मनोज झा,सतीष राजपूत, अजय राजपूत, रितुराज यादव, विक्रम ठाकुर, की दुआओं से आज शीतला माता मन्दिर पर संत श्री श्यामदास जी महाराज के आशीर्वाद से दिनारा थाना प्रभारी के द्वारा निशुल्क प्याऊ का उदघाटन किया गया ।इस मौके पर सन्त श्री श्याम दास जी ने कहा की परोपकार ही सबसे वडा धर्म है और उन्होने सभी समिति सदस्यों को आशीर्वाद दिया। दिनारा थाना प्रभारी के एन शर्मा जी ने कहा की इस भीषण गर्मी में जल सेवा से वडा पुनीत कार्य कुछ नहीं है। दिनारा की गौ सेवा समिति गऊ सेवा में दिनारा में अपनी एक पहचान स्थापित कर चुकी है इस वार इस समिति के द्वारा गऊ जल सेवा के लिए दिनारा में चिन्हित स्थानो पर पानी की टंकी रखवाई गई जिनमे सडक पर आवारा घूम रही गऊ माता पानी पी सके ।इस समिति के सहयोगी शिक्षक श्री सुरेन्द्र वुन्देला, धनेन्द्र यादव (वल्ली भईया)सरपंच दवरादिनारा, आशीष गैंडा, अखलेष यादव, संकेत यादव है।






Be First to Comment