
एक ने कहा कि मेरा एरिया नही दूसरे ने पेट दर्द का बनाया बहाना
गौ सेवक कल्लू महाराज ने लगाया डॉक्टरों पर कई आरोप
दिनारा। दिनारा कस्बे में करीब 10 वर्षों से निःशुल्क गौ सेवा कर रहे है कल्लू महाराज ने रविवार को मीडिया को बताया कि शुक्रवार की रात में कालीपहाड़ी, व सिकंदरा गांव में दो गौ माता का एक्सीडेंट हो गया था जिससे दोनों गाय गम्भीर रूप से घायल हो गई थी जिन्हें वह वाहन से दिनारा अपने घर लेकर आये और उनके इलाज हेतु शासकीय पशु चिकित्सालय पर डॉक्टरों से इलाज हेतु आग्रह किया लेकिन वहाँ पर एक ही डॉक्टर मौजूद नही थे जब कल्लू ने डॉक्टर मनोज कुशवाहा को फोन लगाया तो वह बोले ये मेरे एरिया में नही आता कल्लू ने आग्रह किया कि आप मानवता के नाते मेरा सहयोग करे में गौ माता के लिए आपसे आग्रह कर रहा हूँ पर डॉक्टर कुशवाहा अपनी हठधर्मिता के आगे एक नही सुनी और दोनों घायल गाय तड़प तड़प कर मौत हो गई वही कल्लू ने दूसरे डॉक्टर राय को फोन लगाया तो वह बोले मेरी तो तबियत खराब है और में अस्पताल में भर्ती हूँ आखिर इन अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों की लापरवाही का अंजाम उन दो गौ माताओ को भुगतना पड़ा आखिर कल्लू लगातार निःशुल्क गौ सेवा कर रहे इधर इन सरकारी डॉक्टर अपना फर्ज नही निभा पा रहे इससे कल्लू महाराज काफी हताश हुए और वह मेडिकल से दवा लेकर खुद ही इलाज करने लग गए लेकिन अंत मे दोनों गायो की मौत हो गई कल्लू महाराज अपने गौ सेवको के साथ सोमवार को करैरा एसडीएम को पशु अस्पताल पर लापरवाही का एक ज्ञापन सुपेंगे जिसमे इन डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जाएगी इनके खिलाफ उचित कार्यवाही कर एक अच्छे डॉक्टर की मांग करेंगे
शराब के नशे में धुत्त रहता पशु डॉक्टर राय
ग्रामीणों के मुताबिक दिनारा में पदस्थ पशु चिकित्सक मनोज राय दिनभर शराब के नशे में धुत्त रहता है ओर लोगो से अभद्रतापूर्ण व्यवहार करता समय पर कई लोग फोन लगाते लेकिन वह इलाज के लिए नही जाते
इनका कहना है
एक्सिडेंट में घायल गाय के इलाज हेतु में गया था लेकिन वहाँ पर कोई डॉक्टर मौजूद नही थे मेने डॉक्टर कुशवाहा को फोन लगाया तो उन्होंने कहा कि आप डॉक्टर राय से बात करो अशोक होटल मेरे एरिया में नही आता डॉक्टर राय को फोन लगाया तो वह तबियत ठीक न होने का बहाना बना दिया मेने खुद इलाज शुरू किया लेकिन दोनों गायों की मौत हो गई अगर सही समय पर इलाज हो जाता तो गायों को बचाया जा सकता
कल्लू महाराज गौ सेवक दिनारा
अस्पताल पर कोई केश नही आया मुझे फोन आया था तो मैने उन्हें 1962 कॉल सेंटर पर फोन करने की सूचना की बोला था वह मेरी एरिया में नही है नही में चला जाता डॉक्टर राय को जाना चाहिए था
मनोज कुशवाहा चिकित्सक
पशु विभाग दिनारा
जब इस संबंध में डॉक्टर मनोज राय से सम्पर्क करना चाहा तो उनके नम्बर बंद आते रहे।






Be First to Comment