Press "Enter" to skip to content

चोरी की दो मोटरसायकिल सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार | Dinara News

शिवपुरी पुलिस द्वारा चोरी की दो मोटर सायकल सहित एक वाहन चोर को पकडा ।

शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के व्दारा समस्त थाना प्रभारियो को चोरी गये वाहनो की पता रसी एवं चोरी संवंधी अपराधो मे कमी लाने के लिये वाहन चैकिंग हेतु आदेशित किया गया है, जिसके तारतम्य मे थाना प्रभारी दिनारा व्दारा अति. पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कवंर एवं एस डी ओ पी करैरा श्री आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में अशोका होटल पिछोर रोड तिराहा थाना दिनारा पर वाहन चैकिंग की जा रही थी इस दौरान बंटी उर्फ कुवंर सिंह परिहार पुत्र कल्याण सिंह परिहार उम्र 21 साल निवासी ग्राम मछावली थाना करैरा से एक हीरो पेशन प्रो बिना नंवर की मिली जिसके कागजात नही होने पर, संदेह हुआ। शक्ती से पूछ ताछ करने पर आरोपी ने  उक्त मोटर सायकल रामराज मैरिज गार्डन करैरा से चोरी करना बताया साथ ही एक मोटर सायकल हीरो एच एफ डीलक्स MP-33-MR-9075 वीरेन्द्र कुशवाह निवासी करैरा की चोरी करना स्वीकार किया । उक्त दोनो मोटर सायकल कीमती लगभग 90000 रु. को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।
इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी दिनारा के. एन. शर्मा सउनि विनोद गौतम प्रआर तारचंद सागर आर रामवीर सिंह आर अंकित सिंह आर हिमाचल कुमावत आर दीपेन्द्र गुर्जर आर मनिष गोस्वामी आर अशोक , पीकेश , अरविंद , मृत्युंजय, पुषपेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!