Press "Enter" to skip to content

ग्राम पंचायत छितीपुर में शान से फहराया गया तिरंगा | Dinara news

पंचायत भवन में हुई ग्राम सभा की बैठक

रानू राजपूत ÷  दिनारा- गणतंत्र दिवस के अवसर पर छितीपुर पंचायत सरपंच श्रीमती शिमला रामनिवास लोधी के द्वारा झंडा वंदन किया गया , कार्यक्रम का संचालन रोजगार सहायक सचिव वेद व्यास के द्वारा किया गया ।कार्य क्रम में शामिल पूर्व सरपंच समरथ सिंह ने पंचायत के द्वारा ग्राम में किए गए कार्यों की प्रशंसा की सभी ग्राम वासियों ने ताली वजाकर उनका स्वागत किया। झंडा वंदन के अवसर पर माध्यमिक कन्या विद्यालय की छात्रा और कन्या पाठशाला की बच्चियां और ग्राम वासी मौजूद रहे। झंडा वंदन के उपरांत ग्राम सभा की बैठक की गई जिसमे ग्राम विकास पर चर्चा की गई और कई विकास के प्रस्तावों को सचिव परमार  द्वारा ऐजेंडा में शामिल किया गया। ग्राम सभा की वैठक में सरपंच पति रामनिवास लोधी पूर्व सरपंच समरथ सिंह लोधी केशव प्रसाद मौर्य ग्राम सेवक पंचायत सचिव परमार रोजगार सहायक सचिव वेद ब्यास पीताराम लोधी मुन्ना कोली आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!