Press "Enter" to skip to content

दो ट्रकों की भिड़ंत, दो घायल | Dinara News


शिवपुरी। दिनारा के पिछोर तिराहे पर एक ट्रक ने आगे चल रहे दूसरे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि इस घटना में आगे चल रहे ट्रक का स्टाफ सुरक्षित बच गया। जबकि जिस ट्रक ने टक्कर मारी थी उसका चालक और उसमें बैठा एक अन्य युवक भी घायल हो गया जिसे डायल 100 की सहायता सेे करैरा अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि दोनों ट्रक शिवपुरी से झांसी की ओर जा रहे थे। तभी पीछे आ रहे एक ट्रक ने आगे वाले ट्रक को ओवरटैक करने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक  चालक अपना संतुलन खो बैठा और आगे जा रहे ट्रक में भिड़ गया। पुलिस ने वाहन को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!