Press "Enter" to skip to content

कुचलौन में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ | Dinara News

दिनारा। दिनारा क्षेत्र के कुचलौन कस्बे में  स्थित बलखंडेश्वर मंदिर पर समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसके चलते सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। हाथी-घोड़े बैंड बाजे डीजें के साथ कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर गाँव में स्थित शिव मंदिर पर  पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया कलश यात्रा गाँव के मार्गो से गुजरी जिसमें लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया वहीं ग्राम के सरपंच अनारी लाल लोधी ने सभी महिलाओं को लस्सी पिलाकर ज्योति शास्त्री एवं भागवत कथा के महाराज जी का जी का तिलक लगाकर स्वागत किया इसके बाद कलश यात्रा मार्गो से गुजरती हुई पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंच कर यात्रा समाप्त हुई। जिसमें भागवत कथा प्रवक्ता यज्ञचार्य नरेंद्र देव जी महाराज के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ शुरू हुआ। प्रवचन कथा ज्योति शास्त्री ने बताया कि सभी प्राणियों में एकता और शांति का प्रसार होता है। उन्होंने इसके लिए गांव के लोगों को धन्यवाद दिया। पंडित श्री ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि भागवत के यज्ञ से इस आहुति से समाज के व्याप्त कटुता और ईष्र्या, द्वेष का संपूर्ण नाश होता है तथा आपसी भाइचारा बढ़ती है।  इस दौरान कथा में रोज भागवत,  प्रवचन, रामलीला, का भी कार्यक्रम चलेगा। यह महायज्ञ सात दिनों तक चलेगा।इस मौके पर मौके पर भागवत कथा के यजमान श्रीमती सरूपी रामदास राजपूत राम कथा के यजमान श्रीमती छोटी राजा सोमपाल चौहान सहित आस पास गाँव के लोग काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!