
पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 3 आरोपियों को दबोचा
शिवपुरी। दिनांक 14.02.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में थाना दिनारा द्वारा 3 लोगों जुआ खेलते हुए दबोचकर उनके विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रभारी दिनारा कैलाश नारायण शर्मा द्वारा मुखबिर सूचना पर हनुमान मुदिर के पास दिनारा से जुआ खेल रहे व्यक्तियों को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी नरेश पुत्र प्रेमनारायण सक्सैना उम्र 54 साल,मनीराम पुत्र किशनलाल गुप्ता उम्र 63 साल,ज्ञान सिंह पुत्र मुलायम सिंह यादव उम्र 45 साल निवासीगण दिनारा को दबोचा गया बाद उनके कब्जे से 4900 रू की नगदी एवं एक ताश की गड्डी जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।






Be First to Comment