
जेसीबी मशीन से नदी किनारे खेत खोदकर निकाली जा रही है रेत
बम्हारी ओर कुचलोन में दबंग बर्षो से कर रहे रेत का अवैध कारोबार
रात मेंं झांसी पिछोर के लिए भरते है डंपर
सुनील रजक दिनारा। दिनारा अंचल के ग्राम छितिपुर मेंं अवैध रेत का काला कारोबार जोर सोर से जारी है यहाँ दिन मेंं तो नदी के किनारे हरे भरे पेड़ों को काटकर 20-20 फुट के गड्डे करके रेत का इस्टोक किया जाता है फिर रात मैं इसे डंपर ओर ट्रैक्टर बालो को बेचकर शासन को लाखो रुपये का चुना लगाया जाता है ग्राम छितिपुर में लगातार बढ़ रहे अवैध रेत उत्खनन में प्रशासन दुवारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है प्रतिदिन करीब एक सैकड़ा से अधिक डंफरो व टैक्टरों को भरकर खुलेआम सड़क पर दौड़े देखे जा सकते जिन पर प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की जाती है।
ज्ञात हो कि दिनारा क्षेत्र का ग्राम छितीपुर पिछोर विधानसभा से लगा हुआ है यहाँ बम्हारी और कुचलोंन के दबंगो के द्वारा रेत का अवैध कारोबार लगातार किया जाता है इनके द्वारा जेसीबी मशीन से नदी के आसपास के खेतो पर गड्डे करके दिन रात रेत निकाली जाती है फिर इस रेत को टेक्टरो से दिनारा पिछोर मार्ग पर स्थित इनके निवास के पास इकठ्ठा की जाती है वहाँ उसकी धुलाई करके बेचने लायक बनाई जाती है फिर रात को एक हजार रुपये प्रति ट्राली के हिसाब से बैच दिया जाता है। पैसे के लिए इंसान इतना गिर जाता है की नदी किनारे जब आप जाओगे तो आपको के हरे भरे कोहे के पेड़ कटे हुए नजर आएंगे जिनको रेत की लालच मैं इनके दुबारा काटा गया है।
लेबर जान पर खेलकर निकालती है रेत
मशीनों के अलाबा लेबर से भी रेत निकाल बाई जाती है वह भी बीस बीस फीट की खाइयो से जिससे कभी भी किसी भी दुर्घटना से इंकार नही किया जा सकता अब लाख टके का सबाल यह है की छितिपुर क्षेत्र मैं इतना कुछ होता है क्या प्रशासन ओर पुलिस विभाग को इसकी जानकारी नही है ??
प्रशासन में रहता ट्रांसफर का भय
सूत्रों के अनुसार रेत माफिया सरकार से ताल्लुक रखने वाले लोग है यदि कोई प्रशासन इन रेत माफियाओ के खिलाफ कोई कार्यवाही करता तो उनको यहाँ से स्थानांतरित कर दिया जाता है शायद स्थानीय प्रशासन इसलिए कोई कार्यवाही नही करता।






Be First to Comment