शिवपुरी| दिनारा के कूड गांव में तालाब से मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक एक पक्ष के फरियादी अशोक पुत्र वीरसिंह यादव निवासी ग्राम कूड की रिपोर्ट पर पप्पू यादव, कल्ला यादव और प्रिंस यादव निवासी ग्राम अम्हारी के खिलाफ पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष के फरियादी नीरज केवट की रिपोर्ट पर अशेोक यादव, रवि यादव और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि दूसरा पक्ष अशोक यादव के ओरछा में पदस्थ भतीजे संदीप यादव के खिलाफ भी कायमी कराने की जिद पर अड़ा था। दोनों पक्षों में झगड़ा दतिया जिले की सीमा में मौजूद तालाब से मछलियां पकड़ने को लेकर हुआ है।
तालाब से मछली पकड़ने पर विवाद, आठ के खिलाफ क्रास केस दर्ज / Dinara News




