कब्जा करने तोड़ दी प्लॉट की बाउंड्रीवॉल / Dinara News

शिवपुरी। खबर दिनारा क्षेत्र से आ रही है। यहां फरियादी जगदीशसिंह पुत्र स्व. जगतसिंह यादव 18 वर्ष निवासी दिनारा ने बताया कि 30 जुलाई को शाम के समय आशीष पुत्र स्व. महेंद्र यादव निवासी जनकपुर ने उसके शिवमुद्रा कॉलोनी में िस्थत प्लॉट की बाउंड्री वॉल तोड़ दी। जब कारण पूछा तो आरोपित ने गाली-गलौंज कर जान से मारने की धमकी दी। फरियादी ने बताया कि उक्त युवक उसके प्लॉट पर कब्जा करना चाहता है। मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।