Press "Enter" to skip to content

मतदाता जागरूकता रैली: लोकतंत्र की यही पुकार,वोट डालो अबकी बार | Dinara News

मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने किया रैली का आयोजन 
दिनारा। मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकास खंड करैरा ने दिनारा में गुरुवार की सुबह मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली में स्वसहायता समूह की सैकडो महिलाये कतारबद्ध सर पर कलश रख कर चल रही थी औऱ कलशों पर मतदाता जागरूक नारो की चिपकी स्लिप जागरूकता का कार्य रही थी साथ ही वृद्धजन,नि:शक्त औऱ जवान करे मतदान के नारों सहित अनेक प्रकार के नारो से मतदाताओं को जागरूक किया गया। रैली कस्बे के डाक बगला से शुभारंभ होकर मुख्य बाजार से निकली औऱ ग्राम पंचायत दिनारा पर समापन से पूर्व रैली में शामिल सभी को एसडीएम पजपेयी ने मतदान करने की शपथ दिलाई इस दौरान विकास खंड प्रबंधक सुमित गुप्ता ने बताया कि मतदाताओ को वोट डालने के लिए बोटर पर्ची के साथ 12 पहचान पत्रों में वोटर कार्ड,आधार कार्ड,पैन कार्ड,ड्रेविंग लाइसेन्स या जो अन्य आठ शेष बचे उन पहचान पत्रों में से कोई एक लाना अनिवार्य है। इस मौके पर एसडीएम करैरा अरविंद वाजपेयी,सीईओ एसएल टेगौर, विकास खंड प्रवंधक सुमित गुप्ता,ग्राम पंचायत सचिव सुरेश गेड़ा,समूह प्रेरक रामनारायण पटेल, सुरेंद्र पाराशर,नीरज बघेल एवं मेवालाल प्रजापति सहित स्वसहायता समूह की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!