
चोरी के माल सहित आरोपियों को किया गिरफ्तार
शिवपुरी। दिनांक 31.07.19 को फरियादी कैलाश पुत्र बाबूलाल वंशकार उम्र 43 साल एवं भगवत पुत्र कामता प्रसाद कुशवाह उम्र 28 साल निवासीगण ग्राम डामरोनखुर्द द्वारा थाना दिनारा में सूचना दी कि कोई अज्ञात चोर हमारे खेत के कुओं पर लगी विघुत मोटर चुरा कर ले गये हैं दोनों फरियादियों की सूचना पर से थाना दिनारा में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 379 भादवि के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लेकर अज्ञात आरापियों एवं चोरी गई विघुत मोटरों की तलाश शुरू की गई।
थाना प्रभारी दिनारा उनि. उमेश उपाध्याय को सूचना प्राप्त हुई उक्त चोरी घटना को अंजाम देने वाले आरोपी ग्राम दबरा तरफ एक मोटरसायकल से आ रहे हैं उक्त सूचना से थाना प्रभारी दिनारा द्वारा पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री विवेक अग्रवाल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी करैरा श्री आत्मराम शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को ग्राम दबरा बस स्टैण्ड के पास चैकिंग करने हेतु रवाना किया, जहां पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक डीलक्स बाइक क्रमांक यूपी 93 बीड़ी 6950 पर तीन लोग सवार आते दिखे जिन्हे रोककर पूछताछ की गई तो उनमें दो सगे भाई श्रीराम पुत्र सीताराम उम्र 24 वर्ष एवं बसंत पुत्र सीताराम उम्र 35 वर्ष एवं अन्य व्यक्ति अशोक पुत्र चतुर्भुज ढीमर उम्र 21 वर्ष निवासीगण ग्राम खडे़सर थाना वरूआसागर जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) का होना बताया, मोटरसायकल के कागजात के बारे में पूछने पर न होना बताया जिस पर पुलिस टीम को उक्त व्यक्तियों पर संदेह हुआ। पुलिस टीम द्वारा तीनों व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामरोन खुर्द से उन्होने 2 विधुत मोटर चोरी करना स्वीकार किया। बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से उक्त चोरी की दो विधुत मोटर बरामद की।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दिनारा उनि. उमेश उपाध्याय, एएसआई व्हीडी मिश्रा, प्रधान आरक्षक नारायण सिंह, राधाकृष्ण शर्मा, आरक्षक सेवाराम पांडेय, अशोक तिवारी, रामवीर बघेल, रमाशंकर, सैनिक धर्मपाल एवं राजेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment