गोराघाट पुलिस थाने के सामने फ्लाईओवर के लिए काट रहा था सरिया…
दतिया / के.आर.इंफ्रा कंपनी में फ्लाईओवर बनाते समय फ्लाईओवर के लिए कटर मशीन से सरिया काट रहे बिहार राज्य के कटिहार जिले के रहने वाले मोहम्मद शाहिद पुत्र अफसर अली 30 वर्ष की कटिंग मशीन से पैर की हड्डी कट गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया
घायल अवस्था में मोहम्मद साहेब को कंपनी के कर्मचारी इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन संसाधनों की कमी के चलते मोहम्मद शाहिद को प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टर ने ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल रेफर कर दिया




