जनपद सीईओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण | Datiya News

शेखऱ श्रीवास्तव दतिया। लोकसभा निर्वाचन के लिये जनपद सीईओ दतिया द्वारा आज दतिया विकास खण्ड के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। लोकसभा निर्वाचन में मतदाताओं को शत प्रतिशत नैतिक मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधाए उपलब्ध कराई जाएगी। मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए छाया की व्यवस्था हेतु टेंट, पीने के पानी हेतु ठंडा पानी, और शोचालय आदि सुविधाए उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही लोकतंत्र के महोत्सव को त्योहार के रूप में मनाते हुए सभी मतदान केंद्रों को सजाया जाएगा। स्वागत द्वार लगाया जाएगा। इस आशय के लिए सभी सचिवों को निर्देशित किया जा रहा है।