कोर्ट की अवहेलना, वारंट तामील नहीं कराया, टीआई निलंबित ! datiya News

Deferred court, warrant not served, TI suspended

  •     पूर्व विधायक शंभू तिवारी के बेटे की हत्या का मामला
  • दतिया | कोतवाली टीआई शेर सिंह को एसपी डी. कल्याण चक्रवर्ती ने ग्वालियर कोर्ट के आदेश की अवहेलना व वारंट तामील न करने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दतिया के पूर्व विधायक शंभू तिवारी के बेटे चंदन तिवारी की वर्ष 2008 में हत्या की गई थी।

इस केस में पुलिस और गवाहों के लापरवाह रवैए से नाराज होकर कोर्ट ने दतिया एसपी और कोतवाली थाना प्रभारी के खिलाफ अवमानना का केस दर्ज किया था। अपर सत्र न्यायाधीश सचिन शर्मा ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था कि क्यों न दोनों अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई हाईकोर्ट को भेज दी जाए। एसपी ने टीआई शेर सिंह बड़ोनिया की लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।