सौतेले माता-पिता के दुर्व्यवहार से त्रस्त होकर घर से भागी बालिका को CWC ने भेजा महिला अल्प आवासग्रह ग्वालियर

ट्रेन में मिली थी बालिका
सतनवाड़ा थाना प्रभारी की सराहनीय पहल

शिवपुरी। गुरूवार को सतनवाड़ा थाना प्रभारी जयसिंह यादव को सूचना प्राप्त हुई कि एक बालिका ट्रेन मिली है। उक्त बालिका अपने आपको अर्जुननगर पानीपत हरियाणा की रहने वाली कु. संदीप कौर उर्फ रीना उम्र 17 वर्ष बता रही है जिसके पिता का नाम सतनाम सिंह कौर और माता का नाम परमजीत कौर है। बालिका अपने घर से भागकर आई है और वह वापस घर नहीं जाना चाहती है। चाइल्ड लाइन सेंटर समन्वयक नवी अहमद द्वारा बालिका को चाइल्ड लाइन शिवपुरी तक भिजवाने के लिए सतनवाड़ा थाना प्रभारी जय सिंह यादव से भिजवाने की बात कही। इसके बाद श्री यादव द्वारा बालिका केा चाइल्ड लाइन कार्यालय शिवपुरी भेजा गया। इसके बाद बालिका की लिखित सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। तदोपरांत बालिका का स्वास्थ्य परीक्षण जिला अस्पताल में कराया गया। चाइल्ड लाइन महिला टीम सदस्यों द्वारा बालिका की काउंसलिंग की गई तब बालिका द्वारा बताया गया कि उसके माता-पिता सौतेले हंै और उनकी हरकतों से परेशान होकर घर छोड़कर भागी है। बालिका ने बताया कि वह वापस घर नहीं जाना चाहती है और उसे कहीं सुरक्षित स्थान पर भेजें मैं पढऩा भी चाहती हूं। इसके बाद बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। सीडब्ल्यू द्वारा बालिका से जानकारी लेने के उपरांत बालिका को महिला अल्प आवास ग्रह ग्वालियर में रखेने आदेश दिया गया जिसके बाद बालिका को ग्वालियर भेजा गया। 

संबंधित खबरें