Press "Enter" to skip to content

टिल्लू से लगा करंट, युवक की मौत / Shivpuri News

 

शिवपुरी। शहर की न्यू ब्लॉक शिवपुरी में रहने वाले 56 साल के व्यक्ति को शनिवार को टिल्लू से करंट लग गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
राजेंद्र (56) पुत्र मिश्रीलाल जैन निवासी न्यू ब्लाॅक शिवपुरी को शनिवार की शाम करीब 4 बजे टिल्लू पंप से करंट लग गया। परिजन इलाज के लिए शाम 4:29 बजे जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर आए। डॉक्टरों ने देखा तो राजेंद्र जैन की मौत हो चुकी थी। शाम हो जाने की वजह से अब पीएम रविवार की सुबह होगा। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!