Press "Enter" to skip to content

कोरोनाकाल में सेवा करने वालों का आईपीएस परिवार ने किया सम्मान / Shivpuri News

शिवपुरी- भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक बैजनाथ सिंह यादव व केशव सिंह तोमर को शामिल करने और कोरोना काल में सेवा कार्य करने वाले सेवाभावियों का सम्मान गत दिवस स्थानीय बाबू क्वार्टर रोड़ स्थित आईपीएस स्कूल में आईपीएस परिवार के संचालक ओमप्रकाश कुशवाह व डायरेक्टर जसवंत कुशवाह के द्वारा किया गया। बताना होगा कि कोरोना काल में अनेकों लोगों ने सेवा स्वरूप कार्यों को कर पीडि़त मानवता का अनुकरणीय कार्य किया ऐसे में इन्हें प्रोत्साहन देकर अन्य प्रेरणाभावी लोग आगे आऐं इसे लेकर कोरोना काल के इन सेवाभावियों का सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में भी स्थान बनाने वाले वरिष्ठ भाजपाईयों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में इंडियन पब्लिक स्कूल के संचालक ओमप्रकाश कुशवाह व डारेक्टर जसवंत कुशवाह द्वारा आईपीएस स्कूल परिसर में ही भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त होने पर बैजनाथ सिंह यादव, केशव सिंह तोमर का सम्मान माल्यार्पण कर शॉल श्रीफल देकर किया एवं कोरोनाकाल में सराहनीय कार्य करने पर महेश श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता वनस्थली होटल, रविंद्र शिवहरे, अशोक ठाकुर, शैलेन्द्र टेडिया, श्रीमती शशी शर्मा, हरी सिंह कुशवाह अध्यक्ष कुशवाह समाज शिवपुरी, मुकेश जैन, रामकुमार दांगी, बृजेश शर्मा, अवतार सिंह गुर्जर आदि का सम्मान माल्यार्पण कर श्रीफल और शॉल भेंट कर किया गया। इस अवसर पर इंडियन पब्लिक स्कूल संचालक परिवार जन एवं स्टाफ सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन जसवंत कुशवाह के द्वारा व्यक्त किया गया। संचालन रामकुमार दांगी ने किया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!