भोपाल

कलेक्टोरेट परिसर में सफाई करते कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी।
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को कलेक्टोरेट कैम्पस में झाड़ू लगाई। उनके साथ अफसरों ने भी झाड़ू पकड़ी और स्वच्छता अभियान चलाया। कलेक्टर ने सभी ऑफिस परिसरों में साफ-सफाई करने को कहा है। वहीं, 22 जनवरी को बोट क्लब में दीपोत्सव भी होगा।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। एडीएम हरेंद्र नारायण, ज्वाइंट कलेक्टर रविशंकर राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर के कई हिस्सों में साफ-सफाई की।
22 जनवरी तक होंगे आयोजन
कलेक्टर सिंह ने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सभी मंदिर, धार्मिक स्थलों और शासकीय कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आज कलेक्टोरेट में इसकी शुरुआत की गई। 22 जनवरी तक अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। भोपाल के बोट क्लब पर बड़े स्तर पर दीपोत्सव होगा।

एसडीएम ऑफिस में भी सफाई
शहर के सभी शासकीय दफ्तरों में सुबह से सफाई अभियान की शुरुआत हुई। इसके साथ ही प्राण-प्रतिष्ठा समारोह सप्ताह का शुभारंभ भी हुआ। कार्यालय कलेक्टर सहित सभी एसडीएम तहसील कार्यालयों में सफाई की गई। इसी तरह बैरागढ़ सर्किल में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारियों ने भी सफाई की। एसडीएम आदित्य जैन ने सफाई कर्मियों का सम्मान भी किया।






Be First to Comment