Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर ने रेत खनन पर लगाया प्रतिबंध / Shivpuri News

शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा जिले में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मानसून सत्र की अवधि 07 जुलाई मध्य रात्रि के पश्चात से 01 अक्टूबर 2021 तक समस्त रेत खदानों में खनन संक्रियाओं को प्रतिबंधित किया है।
उल्लेखनीय है भारत सरकार, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा  SUSTAINABLE SAND MINING MANAGEMENT GUIDELINES 2016 एवं ENFORCEMENT & MONITORING GUIDELINES FOR SAND MINING-2020 जारी की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में वर्षा ऋतु लिए मानसून सत्र की अवधि 15 जून से 01 अक्टूबर निर्धारित है तथा उक्त निर्देशों एवं संचालक, भौमिकी तथा खनिकर्म, भोपाल के निर्देशानुसार जिले में रेत उत्खनन पर रोक लगाने के संबंध में स्थानीय मौसम परिवर्तन के आधार पर उक्त निर्धारित वर्षाकाल अवधि में परिवर्तन किया जा सकता है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!