Press "Enter" to skip to content

CM योगी की जनसभा बुलंदशहर में: बोले- PM नरेंद्र मोदी जरूरी विकसित भारत के लिए, आतंकबाद को जवाब दिया 370 हटाकर /उत्तरप्रदेश

बुलंदशहर

भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह के समर्थन में जनसभा में शामिल होने सीएम पहुंचे।

बुलंदशहर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जरूरी हैं। तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएं। मोदी के नेतृत्व में नया भारत बन रहा है। विपक्षी दंगा कराकर राज्य को अस्त-व्यस्त करते थे।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर में शुक्रवार को बुलंदशहर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह के समर्थन में जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में युवा, किसान, महिला, व्यापारी सभी को साधने का प्रयास किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने धारा 370 दी। भाजपा ने धारा 370 को हटाकर आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया। अगर भारत में कहीं विस्फोट होगा तो आतंकवाद फैलाने वालों को ही नहीं उनके आकाओं को भी मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

बुलंदशहर में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया।

बुलंदशहर में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया।

बुलंदशहर से प्रयागराज की दूरी 6 घंटे में होगी तय
उत्तर प्रदेश के मुखिया ने कहा कि भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर आगे बढ़ता जा रहा है। एक्सप्रेस-वे के सहारे बुलंदशहर से प्रयागराज की दूरी मात्र 6 घंटे रह जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आमजन के हित में ही कार्य किए हैं। कहा कि भारत में वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी बन रही है। इसके बाद अब छात्र-छात्राओं को विदेश नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि विदेश से छात्र भारत में शिक्षा लेने आएंगे। उन्होंने कहा मोदी है तो सब मुमकिन है। भाजपा के कार्यकाल में ही यह सब हो सका है।

भारत को मोदी जी ने दी अंतरराष्ट्रीय पहचान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत को मोदी जी ने अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। दुनिया के कोने-कोने में भारत की बात होती है। उन्होंने कहा कि एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा जेवर में बनाया जा रहा है। इसके साथ ही युवाओं के लिए फिल्म सिटी का भी निर्माण किया जा रहा है। अब बुलंदशहर आसपास क्षेत्र के युवा कलाकारों को मुंबई नहीं जाना पड़ेगा। यहीं फिल्म सिटी में रहकर मुंबई के कलाकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर सकेंगे।

4 सालों से जरूरतमंदों को मिल रहा मुक्त राशन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भुखमरी चरम सीमा पर है। वहां भूख के नारे लग रहे हैं और भारत में मोदी जी के कार्यकाल में पिछले 4 सालों से जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को बेहतर बनाने में सरकार लगातार कार्य कर रही है। गुंडागर्दी करने वाले दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। माफियाओं और दंगाइयों को मिट्टी में मिलाने का कार्य बीजेपी ने किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: