हापुड़

हापुड़ में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया।
लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए सीएम हापुड़ पहुंचे। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के गांव सिखेड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ” पिछली बार अमरोहा की जनता से गलती है, जिसका खमियाजा अभी तक भुगतना पड़ रहा है। कंवर सिंह योग्य प्रत्याशी हैं।
चुनाव के दौरान घर घर जाना कठिन होता है। एक एक वोट को चुनाव के दिन डलवाना है। आरएलएडी का नल और कमल दोनों मिल गए हैं तो फसल लहलहानी है। मोदी जी को 4 जून को पीएम बनाना है। 80 सीटों में अमरोहा का भी योगदान होना चाहिए।
मोदी जी को तीसरी बार मौका देंगे न
आप लोगों को मोदी जी को तीसरी बार आशीर्वाद देना है, घनश्याम लोधी को दूसरी बार संसद भेजना है। सीएम ने कहा कि 19 अप्रैल को वोटिंग है रामपुर में तो आप लोग घनश्याम लोधी को जिताएं। यहीं से वाणी को देता हूं विराम, जय श्री राम।
सीएम बोले- पहले योजनाएं हड़प ली जाती थीं
सीएम ने कहा- पहले योजनाओं को हड़प लिया जाता था। लेकिन आज तस्वीर बदली है। देश की सीमाओं का मामला हो या आंतारिक मामले हों, आज सभी जगह सुरक्षित हैं। इसका श्रेय रामपुर के लोगों को और पीएम मोदी को जाता है। पहले लोग जीतने के बाद दिखाई नहीं देते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है।



