,

CM योगी अरुण गोविल के लिए रोड शो करेंगे: 23 को CM खुली जीप में घूमेंगे मेरठ के पुराने शहर में, 5वां दौरा 25 दिनों में उनका /उत्तरप्रदेश

मेरठ

सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ में रोड शो करने आएंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में रोड शो करेंगे। सीएम मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के लिए चुनावी जनसंपर्क करेंगे। 23 अप्रैल को मेरठ में सीएम का रोड शो होगा। पिछले 25 दिनों में सीएम योगी का मेरठ में ये पांचवां चुनावी दौरा होगा। मेरठ के पुराने शहर में सीएम जीप से घूमेंगे। रोड शो में उनके साथ अरुण गोविल भी होंगे।

राम के साथ सीता और लक्ष्मण के आने की संभावना

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी हैं अरुण गोविल

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी हैं अरुण गोविल

वहीं रोड शो में रामायण सीरियल की सीता यानि अभिनेत्री दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण यानि सुनील लहरी के आने की भी संभावना है। माना जा रहा है कि इसी रोड शो में राम, लक्ष्मण और सीता के साथ मिलकर वोट की अपील करेंगे। मेरठ की सड़कों पर घूमकर जनता से वोट मांगेंगे। लगभग डेढ़ से दो किमी का यह रोड शो होगा। जो पुराने शहर में होगा। रामायण के किरदार सीता, लक्ष्मण के 22 और 23 अप्रैल दोनों में से किसी एक दिन आने की तैयारी चल रही है।

पुराने शहर में होकर गुजरेगा काफिला

दीपिका चिखलिया भी रोड शो में हो सकती हैं शामिल, वहीं रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी के आने की भी संभावना

दीपिका चिखलिया भी रोड शो में हो सकती हैं शामिल, वहीं रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी के आने की भी संभावना

सीएम योगी का रोड शो पुरानी दिल्ली चुंगी से शुरू होकर शारदा रोड, दिल्ली गेट चौराहा, कबाड़ी बाजार, अनाज मंडी, सराफा बाजार से बजाजा बाजार में जाएगा। यहीं रोड शो का समापन किया जाएगा। हालांकि रोड शो के रूट में बदलाव भी हो सकता है अभी पार्टी रूट पर दोबारा विचार कर रही है।


संबंधित खबरें