Press "Enter" to skip to content

आज सतना के पटना खुर्द और चित्रकूट में CM यादव : पहली बैठक में लेंगे हिस्सा श्रीराम वन गमन पथ न्याय की ; अन्य कई मंत्री , शामिल होंगे आला अफसर भी / सतना

सतना

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सतना जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पटनाखुर्द और चित्रकूट आएंगे। इस दौरान वे विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होकर 51 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे और श्रीराम वन गमन पथ न्यास की पहली बैठक में हिस्सा लेंगे। सीएम के अलावा कई अन्य मंत्री और प्रदेश के आला अफसर भी चित्रकूट में मौजूद रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री यादव हेलीकॉप्टर से मझगवां विकासखंड के पटनाखुर्द आएंगे और यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पटना खुर्द से से रवाना होकर दोपहर 1ः15 बजे चित्रकूट के उद्यमिता परिसर पहुंचेंगे। दर्शन-पूजन के स्थानीय कार्यक्रम के बाद सीएम ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सभागार में श्री रामचंद्र पथ वन गमन न्यास की पहली बैठक लेंगे।

फिर ग्वालियर-बेंगलुरु फ्लाइट के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअली जुडेंगे। बाद में मुख्यमंत्री कामतानाथ स्वामी के दर्शन-पूजन के बाद स्थानीय आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव सायं 4ः30 बजे खजुराहो के लिए रवाना होंगे।

देंगे 51 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मझगवां विकासखंड के ग्राम पटनाखुर्द में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जिले के लगभग 51 करोड़ रुपए लागत के 38 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसके अनुसार सतना जिले के 28 करोड़ 10 लाख रुपए लागत के 24 नवनिर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण और 22 करोड़ 74 लाख रुपए लागत के 14 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री डॉ यादव करेंगे।

ऊर्जा मंत्री भी आएंगे

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 16 जनवरी को मैहर और चित्रकूट के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री तोमर प्रातः 5ः38 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से मैहर पहुंचेंगे। वे प्रातः 9 बजे मां शारदा मंदिर में मां शारदा देवी के दर्शन कर दोपहर 2 बजे चित्रकूट पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तोमर रात 10ः52 बजे रेलमार्ग द्वारा चित्रकूट से ग्वालियर के लिये प्रस्थान करेंगे।

ग्रामोद्योग राज्यमंत्री भी मैहर- चित्रकूट में
प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल 16 जनवरी को मां शारदा मंदिर में मां शारदा देवी के दर्शन करेंगे। वे चित्रकूट पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे और रात 8ः50 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल के लिये रवाना होंगे।

धर्मस्व मंत्री भी लेंगे बैठक में हिस्सा
प्रदेश के पर्यटन- संस्कृति एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे सड़क मार्ग से चित्रकूट पहुंचेंगे। वे यहां श्रीरामचन्द्र वन गमन पथ न्यास की पहली बैठक में शामिल होंगे। वे शाम 4 बजे चित्रकूट से सड़क मार्ग से भोपाल रवाना होंगे।

नगरीय विकास राज्यमंत्री करेंगी अगवानी
प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी 16 जनवरी को पटनाखुर्द पहुंच कर हेलीपैड में मुख्यमंत्री की आगवानी करेंगी। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी दोपहर 1ः30 बजे चित्रकूट में मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वे रात्रि 8ः40 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल रवाना होंगी।

More from BhopalMore posts in Bhopal »
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!