,

CM साय का जगदलपुर में रोड शो 12 अप्रैल को: वोट मांगेंगे महेश कश्यप के लिए; किरणदेव बोले- प्रदेश में चुनावी फिजा बनती है बस्तर से /छत्तीसगढ़

जगदलपुर

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा का विजय परचम लहराने के लिए नेता कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। 2 दिन पहले लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप के समर्थन में नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा कर माहौल बनाया। अब 12 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में रोड शो करेंगे। CM प्रवास को लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि बस्तर से पूरे छत्तीसगढ़ में चुनावी फिजा बनती है।

भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने CM के रोड शो के लिए कार्ययोजना और तमाम तैयारी के संबंध में भाजपा पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बस्तर में सफलतम जनसभा थी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और एकजुट प्रयास से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा ऐतिहासिक रही।

बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।

बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।

अब 12 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री जगदलपुर शहर में रोड शो करेंगे और जनता के बीच पहुंचेंगे। किरण सिंह देव ने कहा कि बस्तर से पूरे छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल बनता है। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप भारी मतों से विजयी हों, इसके लिए मुख्यमंत्री के रोड शो में कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत झोंक दें।

राहुल गांधी भी आ रहे हैं बस्तर।

राहुल गांधी भी आ रहे हैं बस्तर।

13 अप्रैल को राहुल गांधी का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के बाद अब 13 अप्रैल को राहुल गांधी भी बस्तर में चुनावी सभा करेंगे। बस्तर में स्थित ग्राउंड में उनकी जनसभा होगी। कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा के लिए वे जनता से वोट मांगेंगे और उनके लिए चुनावी माहौल बनाएंगे।


संबंधित खबरें