,

 नानी के घर की चोरी युवती ने बॉयफ्रेंड के साथ : घर के अंदर घुसे ताला तोड़कर , सोने-चांदी के आभूषण किए पार ; गिरफ्तार दोनों / छत्तीसगढ़

जगदलपुर

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। - Dainik Bhaskar

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी नानी के घर में ही चोरी कर ली। दोनों ने सूने मकान में घुसकर लॉकर का ताला तोड़ा और अंदर रखे करीब 1 लाख 10 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पार कर लिए। हालांकि, अब पुलिस ने दोनों गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भी भेज दिया गया है। मामला बोधघट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर शहर के वृंदावन कॉलोनी की रहने वाली सपना अवस्थी ने पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसने पुलिस को बताया था कि 19 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक घर बंद था। वो किसी काम से बाहर गई हुई थीं। इसी बीच किसी ने घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली। अलमारी का लॉक तोड़ा और उसके अंदर रखा मंगलसूत्र, अंगूठी, सोने की चेन समेत अन्य आभूषण पार कर दिए। जब्त गहनों की कीमत 1 लाख 10 हजार रुपए से ज्यादा थी।

चोरी के गहने बरामद किए गए।

चोरी के गहने बरामद किए गए।

शक के आधार पर पकड़ा, दोनों ने कबूल किया जुर्म

महिला के रिपोर्ट लिखवाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आसपास में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। लोगों से पूछताछ भी की गई। जांच में पुलिस को क्लू मिला कि महिला की नातिन साक्षी अवस्थी (19) एक युवक अभिषेक राव (22) के साथ घर की तरफ गई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। इनसे पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक दोनों गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हैं।

गिरफ्तारी के बाद भेजा जेल

पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से सोने-चांदी के गहने बरामद कर लिए। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि कुछ ही घंटे के अंदर पुलिस ने इस चोरी की गुत्थी को सुलझा लिया।


संबंधित खबरें