Press "Enter" to skip to content

बेटे ने मां पर पत्नी से दहेज मांगने का लगाया आरोप, मां बोली- नहीं चुका रहा उधारी ! chaterpur News

बल्ले और कुमकुम अहिरवार।

छतरपुर। आम तैर पर देखने में आता है कि परिवार की बहू अपने सास, ससुर, ननद, देवर और पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज मांगने के लिए मारपीट करने का आरोप लगाते हुुए थाने में मामला दर्ज कराती है। लेकिन यहां मामला अन्य मामलों से कुछ अलग है। इसमें बेटे ने अपनी ही मां पर दहेज के लिए पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सिटी काेतवाली में मामला दर्ज कराया है। 
जानकारी अनुसार शहर में अमानगंज मुहल्ले के 27 वर्षीय बल्ले अहिरवार की शादी पांच साल पहले हुई। शादी के तीन साल बाद उसकी पत्नी का बीमारी के चलते देहांत हो गया। इसके एक साल बाद उसकी दूसरी शादी 23 वर्षीय कुमकुम अहिरवार के साथ हुई। शादी के कुछ महीने बाद युवक की मां रामबाई पति श्यामलाल अहिरवार दहेज के रुपयों के लिए उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने लगी। पत्नी के साथ हुई मारपीट से नाराज बल्ले अपनी पत्नी कुमकुम के साथ सिटी कोतवाली थाने पहुंचा और अपनी ही मां पर दहेज के लिए पत्नी के साथ मारपीट करने की बात कही। कुछ समय तक तो थाना पुलिस ने पती-पत्नी को समझाया, जब वह नहीं माना तो थाना पुलिस ने युवक की ओर से पत्नी पर दहेज के लिए मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया। 

माता-पिता बोले- शादी के लिए उधार लिए रुपए नहीं चुका रहा बेटा : थाने पहुंचे श्यामलाल और रामबाई अहिरवार ने बताया कि बेटे की पहली शादी में हम दोनों ने मिलकर रुपए खर्च कर दिए थे। पहली पत्नी की मौत के बाद बेटे बल्ले ने जब दूसरी शादी की तो हमारे रुपए दूसरों से उधार लेकर दिए थे। बेटे ने उस दौरान ब्याज पर लिए रुपए देने की बात कही थी। दूसरी शादी के एक साल हो जाने के बाद भी वह दूसरों से उधार लिए रुपए नहीं चुका रहा है। इसलिए हम पति-पत्नी पर दहेज के लिए पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा रहा है। 
बेटे ने माता-पिता और दंपति ने बेटा-बहू की शिकायत की 
इस मामले में जानकारी देते हुए थाना टीआई अरविंद सिंह ने बताया कि युवक ने अपनी मां पर दहेज के लिए पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोपी लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। वहीं माता-पिता ने भी थाने पहुंचकर अपने बेटे पर शादी के लिए उधार लिए रुपए न चुकाने की शिकायत की है। फिलहाल थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!