Press "Enter" to skip to content

चंडीगढ़ मेयर का इस्तीफा सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले 3 पार्षद AAP के भाजपा में हुए शामिल /#NATIONAL

चंडीगढ़

चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी (AAP) के 3 पार्षदों ने रविवार रात दिल्ली पहुंचकर भाजपा ज्वॉइन कर ली।

चंडीगढ़ में भाजपा के मेयर बने मनोज सोनकर ने रविवार (18 फरवरी) देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद ने मेयर के इस्तीफे की पुष्टि की है। आज चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होनी है।

वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) के 3 पार्षदों ने रविवार रात दिल्ली पहुंचकर भाजपा ज्वॉइन कर ली है। पूनम देवी, नेहा मुसावत और गुरचरणजीत सिंह काला को पार्टी के जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। अब सोमवार की सुनवाई के बाद अगर सुप्रीम कोर्ट दोबारा मेयर चुनाव करवाने का आदेश देती है, तो BJP की जीत लगभग तय होगी।

सुप्रीम कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई I.N.D.I.A गठबंधन के मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप कुमार टीटा की तरफ से दायर की गई याचिका पर होगी। गठबंधन ने BJP पर आरोप लगाया है कि चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में चुनाव अधिकारी अनिल मसीह ने वोटों की गिनती में धांधली की। जिससे BJP ने धोखे से अपना मेयर बनाया है।

पूनम देवी (बाएं), नेहा मुसावत (बाएं से दूसरे नंबर पर) और गुरचरणजीत सिंह काला (दाएं) ने चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद (बीच में) की मौजूदगी में भाजपा ज्वॉइन की।

पूनम देवी (बाएं), नेहा मुसावत (बाएं से दूसरे नंबर पर) और गुरचरणजीत सिंह काला (दाएं) ने चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद (बीच में) की मौजूदगी में भाजपा ज्वॉइन की

चुनाव दोबारा हुए तो बदल जाएंगे समीकरण
AAP के 3 पार्षदों के भाजपा में आने के बाद नगर निगम में पूरी तरह समीकरण बदल जाएंगे। एक सांसद को मिलाकर पहले से ही BJP के पास 15 वोट हैं। 3 AAP पार्षदों के BJP ज्वॉइन करने से यह आंकड़ा 18 हो गया। एक अकाली दल का वोट मिला कर ये संख्या 19 हो जाएगी। ऐसे में अगर सुप्रीम कोर्ट से मेयर चुनाव दोबारा करवाने को लेकर फैसला आता है तो भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अपना मेयर बना लेगी।

नए पार्षदों में से चुना जा सकता है मेयर
चंडीगढ़ मेयर की कुर्सी अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है। इसलिए, BJP की तैयारी है कि सोनकर के इस्तीफे के बाद इस कुर्सी का दावेदार उन 3 नामों में से एक को बनाया जाए, जो AAP से छूटकर पार्टी में शामिल हुए हैं। इनमें 2 महिला पार्षदों में से एक को मेयर की कुर्सी मिल सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव धांधली मामले में प्रशासन से जवाब मांगा था
पिछली सुनवाई के दौरान SC ने इस मामले में सख्त टिप्पणी की थी। अदालत ने नोटिस जारी कर प्रशासन से इस पर जवाब मांगा था। आज प्रशासन मेयर चुनाव को लेकर अदालत में अपना जवाब दाखिल करेगा। अदालत ने रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह की तरफ से 8 वोटों को इनवैलिड करने पर इसे लोकतंत्र की हत्या बताया था। इसके अलावा चुनाव अधिकारी अनिल मसीह को भी व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने को कहा था।

यह तस्वीर 30 जनवरी की है। जब चुनाव के बाद भाजपा के मेयर पद उम्मीदवार मनोज सोनकर दौड़े-दौड़े आए और चुनाव अधिकारी अनिल मसीह (बाएं) ने उन्हें कुर्सी पर बिठा दिया।

यह तस्वीर 30 जनवरी की है। जब चुनाव के बाद भाजपा के मेयर पद उम्मीदवार मनोज सोनकर दौड़े-दौड़े आए और चुनाव अधिकारी अनिल मसीह (बाएं) ने उन्हें कुर्सी पर बिठा दिया।

मेयर चुने जाने पर मनोज सोनकर के साथ सांसद किरण खेर और अन्य पार्षद।

मेयर चुने जाने पर मनोज सोनकर के साथ सांसद किरण खेर और अन्य पार्षद।

8 वोट इनवैलिड होने पर 16 वोटों से जीत चुकी है भाजपा
चंडीगढ़ में 30 जनवरी को मेयर चुनाव हुए थे, जहां AAP और कांग्रेस ने I.N.D.I.A. के तहत चुनाव लड़ा था। इसमें 16 वोटों के समर्थन के बावजूद ‌BJP जीत गई थी, क्योंकि प्रिसाइडिंग ऑफिसर ने I.N.D.I.A. के 8 वोटों को रद्द कर दिया था।

इसके बाद AAP ने BJP पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने प्रिसाइडिंग ऑफिस का एक वीडियो भी शेयर किया था। इसमें दावा किया था कि ऑफिसर ने गलत तरीके से वोट रद्द किए हैं।

विपक्ष ने अदालत में रखे वीडियो सबूत
विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के सामने वीडियो सबूत रखे थे। यह वीडियो मेयर चुनाव के दौरान असेंबली हॉल में लगे कैमरों में कैद हुए थे। विपक्ष ने दलील दी थी कि वीडियो में रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह जानबूझकर विपक्ष के वोटों को इनवैलिड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बैलट पेपर के साथ टेंपरिंग कर वोटों को खराब किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!