शिवपुरी। शिवपुरी शहर की रहने वाली एक युवती ने जोधपुर के रहने वाले युवक पर मोबाइल पर मैसेज करने व धमकी देने की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज करवाई है। युवक कई दिनों से युवती को परेशान कर रहा था। युवती ने बताया कि उसकी शादी तय हो चुकी है, जिसकी खबर उक्त युवक को लग गई जिसके बाद से वह उसे लगातार परेशान कर धमकी दे रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
शिवपुरी की रहने वाली युवती ने बताया कि विक्रम भूतड़ा पुत्र आनंद भूतड़ा निवासी बालकृष्ण मंदिर जोधपुर नागरिक बैंक आडा बाजार जलोरी गेट जाधपुर राजस्थान उसे कई दिनों से परेशान कर रहा है औेर मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज भेज रहा है। युवती ने बताया कि युवक उसके परिवार के पहचान वाला ही है और वह उससे एक बार मिली है। जैसेे ही युवक को युवती के शादी होने की खबर लगी तो उसने युवती के मोबाइल पर मैसेज CAN RUIN YOUR LIFE लिखकर भेज दिया जिससे उसे बुरा लगा। युवती ने फोन लगाकर विक्रम को मैसेज न करने के लिए कहा लेकिन युवक उसे धमकी देने लगा औैर धमकी भरे मैसेज भेजने लगा। जिससे युवती ने परेशाान हो गई और कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment