बीजिंग। पीएम मोदी ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में
हिस्सा लेने जल्द रवाना होंगे। डोकलाम में मात खा चुका चीन अब अपने सहयोगी
पाकिस्तान को बचाने में जुटा है। खबरों के अनुसार उसने गुरुवार को इशारों
में कहा कि मोदी सम्मेलन के दौरान पाकिस्तानी आतंकवाद का मुद्दा ना उठाएं।
एक
पत्रकार वार्ता में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चिनयिंग ने कहा
कि आतंकवाद के खिलाफ किए जा रहे प्रयासों में इस्लामाबाद अग्रिम मोर्चे पर
है और उसने इस कार्य में कई कुर्बानियां भी दी हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय
को पाकिस्तान के योगदान और कुर्बानियों को स्वीकार करना चाहिए।
चिनयिंग
ने कहा, ‘हमने देखा है कि जब भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान की
चर्चा होती है तो इस मसले पर भारत की अपनी कुछ चिंताएं हैं। लेकिन मुझे
नहीं लगता कि ब्रिक्स सम्मेलन में चर्चा के लिए यह एक उचित विषय है।’
मालूम
हो कि ब्रिक्स देशों का तीन दिवसीय सम्मेलन रविवार से चीन के शहर शियामेन
में होना है। चीनी प्रवक्ता ने कहा कि उनका देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में
सहयोग बढ़ाने के लिए पाकिस्तान और अन्य देशों के साथ मिलकर कार्य करने का
इच्छुक है।
मोदी-चिनफिंग मुलाकात के दिए संकेत
चीन ने गुरुवार
को संकेत दिए कि ब्रिक्स सम्मेलन से इतर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मुलाकात हो सकती है। चिनयिंग ने कहा,
‘बहुपक्षीय बैठकों के दौरान द्विपक्षीय बैठकों की व्यवस्था एक चलन है। अगर
समय ने अनुमति दी तो चीन इसका समुचित प्रबंध करेगा।’
डोकलाम में गश्त मजबूत करेगा
चीन
के सैन्य प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि चीनी सेना डोकलाम क्षेत्र में
सीमा पर गश्त और सुरक्षा को मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा कि डोकलाम घटनाक्रम
के बाद चीनी सेना स्थिति पर करीब से निगाह रख रही है और सीमा पर नियंत्रण
बहाल करने के लिए कई आपात उपाय किए गए हैं।
चीन ने पीएम मोदी से कहा BRICKS में ना करें पाक अतंकवाद की बात
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बारिश के बाद पूरे वेग से बहा पवा झरना, 100 फीट ऊंचाई से गिरता पानी देखने उमड़े सैलानी / Shivpuri News
- कृष्णा होटल के सामने खड़े ट्रक से 190 लीटर डीजल चोरी, अज्ञात चोरों की तलाश / Shivpuri News
- 12 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, महिला पर लाठी-डंडों से हमला; जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- तिरंगे के रंग में नजर आया शिवपुरी, 50 ऑटो के साथ यातायात पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा / Shivpuri News
- नाबालिग को लड़के के साथ भेजने पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, शिवपुरी SP को फटकार; FIR नहीं करने पर मांगा जवाब / Shivpuri News





Be First to Comment