बैकुंठपुर। थाना खड़गवां के अंतरर्गत आने वाले रतनपुराझरना पारा के समीप एक खेत में आम के पेड़ पर फंदा लगाकर पति और पत्नी ने
आत्महत्या कर ली है। पति का नाम सोहर लाल जाति गोड बताया जा रहा है वहीं
मृतका की पहचान रेखा के रूप में हुई है। पति की उम्र 26 वर्ष और पत्नी की
उम्र 20 वर्ष बताई गई है।
इस घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद वह
घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद दोनों
शवों को पेड़ से उतारा गया और पुलिस उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज रही
है। इस संबंध में पुलिस द्वारा अभी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
बस इतना बताया गया है कि यह घटना सुबह 7 बजे के आस पास की है और इससे जुड़े
सभी पहलुओं पर पुलिस विचार कर रही है। पुलिस भी अभी इस दोहरे आत्महत्या
कांड के पीछे के कारणों का पता लगा रही है।





Be First to Comment