Press "Enter" to skip to content

सड़क पार करते समय विक्षिप्त को ट्रक ने कुचला, मौत

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र में दिनारा रोड पर ग्राम जराय में अनिल पुत्र आशाराम जाटव सड़क पार कर रहा था तभी ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचवी 5967 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए अनिल को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि आशाराम मानसिक रूप से विक्षिप्त था। हादसे में ट्रक करीब 100 मीटर तक आशाराम को घसीटता ले गया।  घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक तो मौके से फरार हो गया, लेकिन ट्रक को जनता ने पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि हादसा इतना वीभत्स था हादसे में युवक का शव क्षत-विक्षत हो गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!