Press "Enter" to skip to content

बाजार आए युवक की बाइक चोरी

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मामा टावर राजेश्वरी रोड शिवपुरी के पास से एक युवक की बाइक को चोर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बलवीरसिंह पुत्र बाबूसिंह रघुवंशी निवासी गणेशपुरा चौकी लुकवासा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह लुकवासा से शिवपुरी काम से आया हुआ था। जहां वह अपनी बाइक से आया और उसने अपनी बाइक को मामा टावर राजेश्वरी रोड पर खड़ी कर दी और काम से चला गया। जब वह वापस लौटकर आया तो देखा कि बाइक गायब थी जिस पर उसने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!