नई दिल्ली। दिल्ली में एक युवक को अपने दोस्त के साथ
अंग्रेजी में बात करना भारी पड़ गया। उसे पांच लोगों ने पकड़कर बेरहमी से
पीट दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया
है। पुलिस के अनुसार घटना लुटियंस झोन की है जब पीड़ित अपने दोस्त को यहां
बने एक फाइव स्टार होटल में छोड़ने के लिए आया था।
नोएडा का रहने
वाला वरुण गुलाटी अपने दोस्त दक्ष की कार से अमन को शनिवार को छोड़ने आया
था। जब वो अमन को छोड़कर लौट रहा था तो पांच लोगों ने उसे घेर लिया और पूछ
लिया कि वो अंग्रेजी में बात क्यों कर रहा था। इस बात दोनो आमने-सामने हो
गए और उन पांच आरोपियों ने वरुण की बेरहमी से पिटाई कर दी।
इसके बाद
शराब के नशे में धूत आरोपी मौके से फरार हो गए लेकिन वरूण ने उनकी बाइक का
नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दे दी। अब तक पुलिस ने तीन आरोपियों को
गिरफ्तार कर लिया है वहीं 2 अन्य अब भी फरार हैं।
अंग्रेजी में बात करना पड़ गया भारी पांच लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियांधाना में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, पूर्व पार्षद के घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- कोलारस की समस्याओं को लेकर अभिभाषक संघ मुखर, 9 मांगों के समाधान के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम / Shivpuri News
- वन परिक्षेत्र कोलारस में वनभूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- सर्वेयर और रोजगार सहायक पर पैसे लेकर प्रधानमंत्री आवास में नाम जोड़ने का आरोप, रोजगार सहायक पर परिवार के नाम कुटीर स्वीकृत कराने के आरोप / Shivpuri News
- सावोली पंचायत के निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच में मौके पर काम नहीं मिलने का दावा / Shivpuri News





Be First to Comment