शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र में शनिवार को राजस्थान की ओर से शिवपुरी आ रहे तीन बाइक सवारों में एक ट्रक ने जबर्दस्त टक्कर मार दी जिससे दो ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरा घायल हो गया जिसे एम्बुलेंस की सहायता से शिवपुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार रघुवीर पुत्र अर्जनसिंह जाटव उम्र 55 वर्ष निवासी कस्बा थाना राजस्थान, महाराज सिंह पुत्र जानकीलाल धाकड़ उम्र 40 वर्ष निवासी माझेला राजस्थान और बृजराज जाटव अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर राजस्थान से शिवपुरी की ओर जा रहे थे तभी कोटा नाका बैरियर के पास मोड़ पर उनकी बाइक ट्रक से टक्कर गई। दुर्घटना इतना भीषण हुआ कि रघुवीर और महाराज सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बृजराज घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर तेंदुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घायल को एम्बुलेंस की सहायता से शिवपुरी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। यहां बताना होगा कि आये दिन फोर लाइन पर तेज रफ्तार के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और असमय ही लोग काल के काल में समां रहे हैं। लोगों को वाहन चलाते समय एतिहात बरतने की आवश्यकता है तभी वह सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके।






Be First to Comment