Press "Enter" to skip to content

एक महिला की सांप के डसने से तो दूसरी की कुएं में गिरने से मौत

शिवपुरी। खनियांधाना और करैरा थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं की मौत हुई। एक महिला की मौत सांप के काटने से हुई तो दूसरी महिला की मौत कुएं में गिरने से। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार खनियांधाना के ग्राम देवरी में रहने वाली सुमन पत्नी फेरन रजक उम्र 40 वर्ष को कल जहरीले सांप ने डस लिया जिससे महिला की मूर्छित हो गई और कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटना की पड़ताल की और शव को पीएम के लिए भेजा। वहीं दूसरी घटना करैरा के सुरानी तिराहा गधाई में हुई है। जहां एक 38 वर्षीय प्रेमबाई पत्नी गजराज सिंह कुशवाह की कुएं में गिरने से मौत हो गई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!