शिवपुरी -प्रशासन ने जल टैंकरों की रेट भले ही निर्धारित कर दी हो, लेकिन टैंकर संचालक इस आदेश को नहीं मान रहे हैं। भाजपा नेता विजय बिंदास ने बताया कि कल सुबह उन्होंने धाकड़ टैंकर के संचालक के मोबाइल नम्बर 9755128811 पर पानी के टैंकर के लिए बोला तो उन्होंने बताया कि टैंकर 600 रूपए का मिलेगा। इस पर मैंने उन्हें याद दिलाया कि कलेक्टर ने कल ही टैंकरों की दर निर्धारित कर दी है और 3000 लीटर का टैंकर 250 रूपए एवं 5000 लीटर टैंकर की रेट 500 रूपए है तो टैंकर चालक कहने लगा कि कलेक्टर से ही डलवा लो। मेरे खिलाफ प्रशासन क्या कार्यवाही करेगा? कुल मिलाकर टैंकरों के रेट निर्धारित करने का आदेश का पालन सख्ती से नहीं हो रहा जिससे जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रशासन के आदेशानुसार नहीं मिल रहे टेंकर, आदेश का हवाला देने पर कहते हैं कलेक्टर से डलवा लो टेंकर

शिवपुरी -प्रशासन ने जल टैंकरों की रेट भले ही निर्धारित कर दी हो, लेकिन टैंकर संचालक इस आदेश को नहीं मान रहे हैं। भाजपा नेता विजय बिंदास ने बताया कि कल सुबह उन्होंने धाकड़ टैंकर के संचालक के मोबाइल नम्बर 9755128811 पर पानी के टैंकर के लिए बोला तो उन्होंने बताया कि टैंकर 600 रूपए का मिलेगा। इस पर मैंने उन्हें याद दिलाया कि कलेक्टर ने कल ही टैंकरों की दर निर्धारित कर दी है और 3000 लीटर का टैंकर 250 रूपए एवं 5000 लीटर टैंकर की रेट 500 रूपए है तो टैंकर चालक कहने लगा कि कलेक्टर से ही डलवा लो। मेरे खिलाफ प्रशासन क्या कार्यवाही करेगा? कुल मिलाकर टैंकरों के रेट निर्धारित करने का आदेश का पालन सख्ती से नहीं हो रहा जिससे जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। 


