Press "Enter" to skip to content

दिनारा पुलिस ने तीन स्थानों से पकड़ी अवैध शराब

शिवपुरी। दिनाना थाना प्रभारी रामराजा तिवारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर दिनारा पुलिस ने दबिश देते हुए पुष्पेन्द्र पुत्र हरदयाल जाटव निवासी सड़ के कब्जे से 25 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमत 1500 रुपए जब्त की, वहीं दूसरी कार्यवाही में महेन्द्र पुत्र लल्लू पटवा निवासी सड़ और रोहित पुत्र महेश पटवा निवासी स्यावल थाना सरसई जिला दतिया के कब्जे से 5-5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!