Press "Enter" to skip to content

छात्र को पढ़ाई के लिए डांटा तो मां ने शिक्षिका को पीट दिया,

इंदौर, । स्नेह नगर स्थित इल्वा स्कूल में पढ़ाई के लिए छात्र को डांटना एक शिक्षिका को भारी पड़ गया। छात्र की मां ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद से स्कूल के शिक्षकों में डर है लेकिन प्रबंधन कार्रवाई से बच रहा है।घटना शुक्रवार की है। शिक्षिका सुमित्रा बैरागी के साथ सातवीं के छात्र की मां ने मारपीट की। सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित शिक्षिका अंग्रेजी पढ़ाती है। उन्होंने छात्र को पढ़ाई में ध्यान नहीं देने पर फटकारा था। छात्र ने इसकी शिकायत घर पर कर दी। छात्र की मां और रिश्तेदार शिक्षिका की शिकायत लेकर प्राचार्य से पहुंचे। प्राचार्य कक्ष में छात्र की मां ने बातचीत में आपा खो दिया।महिला ने शिक्षिका को बाल पकड़कर मारना शुरू कर दिया। जैसे-तैसे अन्य शिक्षकों ने स्थिति संभाली। जब महिला के गालीगलौज करने पर शिक्षिका ने विरोध किया तो वह दोबारा मारपीट करने लगी। चार दिन बाद भी घटना की शिकायत न तो प्रशासन को हुई न पुलिस थाने में गई। इससे शिक्षकों में प्रबंधन के खिलाफ गुस्सा है। वे महिला के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं।
अभिभावकों के खिलाफ जाने से डर रह प्रबंधन
बताते हैं कि डीपीएस हादसे के बाद सभी स्कूल प्रबंधन अभिभावकों के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। इससे वे डरे हुए हैं। इस दौर में प्रबंधन अभिभावकों के विरुद्ध कार्रवाई से बच रहे हैं।
शिक्षिका से मारपीट हुई है
शिक्षिका ने बच्चे को मस्ती करने पर डांटा था। अगले दिन छात्र के अभिभावकों ने स्कूल में आकर शिक्षिका से मारपीट की। घटना की जानकारी प्रबंधन को दे दी गई है। – डॉ.संजय मिश्रा, प्राचार्य, इल्वा स्कूल
जानकारी जुटा रहे हैं
फिलहाल घटना की ज्यादा जानकारी नहीं है। प्राचार्य से इस संबंध में जानकारी ले रहा हूं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? फिलहाल की परिस्थितियों में गलती होने पर भी अभिभावकों पर कार्रवाई किसी के लिए भी मुश्किल है। – अनूप अग्रवाल, सचिव, इल्वा स्कूल ट्रस्ट
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!