4 वर्षों में श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विश्व में सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है-कैलाश नारायण गुप्ताजिले के सभी मंडलो में मंडल बैठके सम्पन्न

शिवपुरी-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के निर्देशानुसार आज जिले के सभी मंडलो में मंडल बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश से नियुक्त प्रभारी द्वारा मंडल की बैठक अपेछित श्रेणी के कार्यकर्ताओ के साथ ली जिसमे आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा व क्रियान्वयन की बूथ-ग्राम केंद्र संयोजको को जिम्मेदारी प्रदान की गयीं।
इसी क्रम में बैराड़ मंडल की बैठक मंडल के प्रभारी श्री कैलाश नारायण गुप्ता श्योपुर ,संगठन मंत्री श्री देवेन्द्र भार्गव, श्री ओमप्रकाश गुरू जिला महामंत्री, विधायक श्री प्रहलाद भारती,श्री व्रजेन्द्र सिंह तोमर,श्री सोनू विरथरे जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा,श्री दिलीप मुद्गल कोषाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री कैलाश नारायण गुप्ता ने कहा कि इन 4 वर्षों में श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विश्व में सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। यह भारत की बढ़ती ताकत उन सबकी आंखों में खटक रही है, जो देश को कमजोर ही देखना चाहते है। लेकिन भाजपा का दल देश का सबसे बड़ा दल है इसी कारण हमारी संगठन की ताकत बढ़ी है। कार्यकर्ताओं के विश्वास और परिश्रम के आगे हमें यह सारी चुनौतियां को 2018-19 मे भाजपा का परचम लहरागे
जिला संगठन मन्त्री श्री देवेंद्र भार्गव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा
कि हमारी संगठनात्मक कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता मतदान केंद्र तक जाये बूत लेवल पर 20 -20 कार्यकर्ताओं की टीम बनाये हर मतदान केंद्र पर बैठक हो साथियों अगर हमने बूत जीता तो चुनाव जीता यही लक्ष्य हमारा होना चाहिए और साथ ही बूत स्तर पर समाजिक गणित को भी ध्यान रखे की- वोटर की जानकारी की सूची बनाये और मंडल स्तर तक कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धि बताये ताकि हमे चुनाव के समय हमे किसी प्रकार कोई समस्या मतदान केंद्र पर ना आये हर मतदान पर पालक ,संयोजक की टीम बनाकर बैठक किये जाये कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की अपार उपलब्धियां के दम पर पूरे आत्मविश्वास के साथ मध्यप्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए पोहरी विधायक प्रहलाद भर्ती ने कहा कि कार्यकर्ता को पूरे मनोयोग से भारतीय जनता पार्टी के कार्य मे जुट जाना चाहिये हमारे पास केंद व राज्य सरकार की सैकड़ों जन हितैषी योजनाओ के माध्यम से जन जन तक पहुचकर पूण 2018 में चौथी बार भाजपा की सरकार बनाना है एवम आगामी 29 मई को हमारे सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी पोहरी बैराड़ में रहेंगे सभी कार्यकर्ता उपस्तिथ हो।
अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री रामबाबू मंगल ने कहा कि गत सप्ताह सम्पंन्न हुए पंचायत चलो अभियान हमारा सफल रहा हमारे कार्यकर्ता ने गांव गांव जाकर सरकार योजनाओं की बात रखी इसी दौरान समीक्षात्मक चर्चा के बाद आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मंडल स्तर तक बैठक हो और विकास यात्रा के माध्यम से हम जनता के बीच जायेंगे और हितग्रायही से संवाद करेंगे ।
संगठन के आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा व क्रियान्वयन किया जाएगा।
बैराड़ मंडल बैठक में मुख्य रूप से डॉ जनवेद वर्मा, ज्ञानसिंह चौहान रघुवीर शर्मा,देवेन्द्र गुप्ता, रामसेवक धानुक,राजकुमार दांगी,पवन सोनी,सतीस योगी,केदार यादव,अशोक नामदेव,महेंद्र यादव,जाहिद खान,योगेश वर्मा,मोहर सिंह यादव,रमेश यादव आशुतोष,शुशीला, अभिषेक,अभीजीत, प्रमोद, एवं राजकुमार शर्मा मीडिया प्रभारी,प्रदीप त्रिवेदी,शैलू शर्मा, श्रीमति अनीता ओझा, बाईसराम राठौर ,
डॉ हाकिम सिंह यादव भी मौजूद रहे।






Be First to Comment