सहरिया समाज के युवाओं, महिलाओं ने लिया संकल्प कोलारस विजय के लिए करेंगे घर-घर जनसंपर्क


कोलारस का विकास भाजपा के साथ -नीमच विधायक दीपक सिंह परिहार

शिवपुरी-कोलारस विधानसभा के रन्नौद मंडल में सहरिया आदिवासी समाज  के युवा महिलाओ की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व कोलारस विधानसभा प्रभारी रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के फर्जीवाड़े को देश समझ चुका है जनता कांग्रेस के फर्जीवाड़े की राजनीति नहीं चलने देगी। हमारी भाजपा एक परिवार भाव से काम करती है हमारी पार्टी का संकल्प है कि हम क्षेत्र का विकास करेंगे। हर घर में खुशहाली पहुंचाएंगे और हर गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाएंगे।  कांग्रेस ने अपने शासनकाल में  सहरिया अनुसूचित जाति समाज का उपयोग सिर्फ वोट की राजनीति के लिए किया है जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपके बीच पहुंचकर आपकी समस्याओं को सुना समझा और उनका निदान भी किया  सहरिया परिवारों को कुपोषण से मुक्ति के लिए बेटा बेटी दूध दही ब फल पोषण आहार मिले इसके लिए महिला मुखिया के खाते में ₹1000 भी दे रहे हैं जिससे बेटे-बेटियों के स्वास्थ्य उज्जवल होगा और साथ ही हर गरीब परिवार का अपना पक्का मकान होगा जिसमें उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं के सामाजिक जीवन को स्तर सुधार के लिए गैस चूल्हा सौभाग्य योजना के तहत बिजली का कनेक्शन भी मिल रहा है तथा युवाओं को भी रोजगार के अवसर के लिए ITI के माध्यम से स्किल डेवलपमेंट कोर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं मां शबरी  मंदिर ,मां करीला धाम को पांचवें धाम के रूप में विकसित करने का निर्णय भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ले चुके हैं।
 संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हर वर्ग की चिंता करते हैं अब समय आ गया है जो काम करेगा उसी को जनता आशीर्वाद देगी आपसे आग्रह है कि इस उपचुनाव के महायज्ञ में विकास के लिए अपनी आहुति देकर कोलारस को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ें । संबोधित करते हुए
नीमच विधायक दीपक सिंह  ने कहा कि आपके क्षेत्र के सांसद ने 14 साल सिर्फ और सिर्फ आपके वोट का उपयोग किया कभी भी मुड़कर  आपके बीच पहुंचकर आपकी समस्याओं को नहीं सुना जिसने  हमारी समस्याओं को सुना हमें उस का साथ देना चाहिए इसलिए हम संकल्प लें कि  सभी युवा  व महिला  घर-घर जाकर संपर्क करेंगे एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  के साथ  मिलकर  मध्य प्रदेश के विकास के साथ-साथ कोलारस का भी विकास  हो  यह आह्वान करेंगे इस कार्यक्रम में अंबाराम  कराडॉ, राहुल कटारे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डां महेश आदिवासी,भा.जा.पा.रन्नौद मंडल अध्यक्ष हेमपाल दांगी, रन्नौद अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुडडु आदिवासी, रमेश आदिवासी,बीरबल आदिवासी,रामबती आदिवासी
किसना आदिवासी,रमेश आदिवासी,पिस्ता आदिवासी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।