Press "Enter" to skip to content

राजमाता की तरह मैं भी क्षेत्र की सेवा करूंगी: यशोधरा राजे

कैविनेट मंत्री यशोधरा राजे जी  ने ली रन्नौद मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

शिवपुरी। कोलारस विधानसभा के रन्नौद मंडल के सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, पन्ना प्रभारी की बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ,विशिष्ट अतिथि माधव सिंह जी दांगी, अंबाराम कराडॉ, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी, लोकपाल लोधी, भैया साहब लोधी, बलभद सिकरवार, सुरेंद्र बोहरे, मंडल अध्यक्ष हेमपाल दांगी आदि के आतिथ्य में संपूर्ण हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि कोलारस की नामांकन रैली में  उमड़ा जनसैलाब  यह सिद्ध करता है कि यह पूरा क्षेत्र  राजमाता जी की कर्म स्थली रहा है इस कोलारस की सेवा राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी ने की वैसे ही मैं भी उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर  सेवा को जारी रखूंगी कार्यकर्ता पूरे प्रण से विकास के लिए प्रतिबद्ध भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर जन जन के बीच पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाकर क्षेत्र कि जनता की सेवा का मौका दें मैं विश्वास दिलाती हूं जिस प्रकार शिवपुरी  का विकास हो रहा है उसी प्रकार कोलारस भी विकास की नई इबारत लिखेगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये रन्नौद मंडल के प्रभारी एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कहा कि मंडल के प्रत्येक मतदान केंद्र के पेज प्रभारी नियुक्त किए जा चुके हैं उसके साथ ही वह अपने अपने पेज में उपस्थित मतदाताओं से जीवंत संपर्क कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर उनके बीच पहुंच रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी ने अपना संपूर्ण जीवन इस पार्टी व कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित किया यह हमारा सौभाग्य की आज उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर शिवपुरी के विकास के लिए यशोधरा राजे सिंधिया जी हमेशा तत्पर तैयार रहती है एक एक कार्यकर्ता आने वाले 20 दिनों के लिए अपने क्षेत्र में भाजपा के लिए वोट मांगे और भारी मतों से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन को विजयश्री दिलाएं रन्नौद मंडल की इस बैठक में मंडल के सभी प्रदेश, जिला, स्थानीय के सेक्टर प्रभारी, पन्ना प्रभारी कार्यकर्ता, सभी मोर्चा प्रकोष्ठों एवं बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!