
नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम दौर के लिए वोटिंग जारी है. आज उत्तर और मध्य गुजरात में 14 ज़िलों की 93 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.
वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी लोगों से कहा कि वह गुजरात के उज्जवल भविष्य के लिए अधिक से अधिक वोट करें. उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर हिन्दी और गुजराती में लोगों से मतदान के लिए अपील की. उन्होंने लिखा- गुजरात में नवसर्जन की शुरुआत हो चुकी है. आपका एक एक वोट लोकतंत्र की नींव को सुदृढ़ और सशक्त बनाएगा. गुजरात की जनता से अपील है कि गुजरात के उज्जवल भविष्य के लिए अधिक से अधिक वोट करें.






Be First to Comment