छतरपुर। शहर में सोमवार को कचरे के ढेर में चार बोरीकटे हुए पुराने नोट मिले। सफाई कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी,
जिसके बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की तो वहां कटे
हुए नोटों को बंडल थे, जिसमें 500 और हजार रुपए के नोट थे।
माना जा
रहा है कि नोटबंदी के बाद कोई अपना काला धन बैंक में जमा नहीं कर पाया। उसी
ने इस तरह नोटों को काटवाकर यहां फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही
है। नोटबंदी के बाद इस तरह के मामले पहले भी सामने आए थे जब कहीं नदियों
में तो कहीं कचरे में पुराने नोट मिले थे।



