Press "Enter" to skip to content

थाना प्रभारी आरआर तिवारी का बिदाई समारोह सम्पन्न, दिनारा पुलिस टीम ने केके पत्रकार का सम्मान किया

दिनारा  – निष्पक्ष कार्यवाही की मिशाल,सौहार्दपूर्ण व्यवहार कुशल नेतृत्व की पहचान दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी का बीते रोज दिनारा से बामौर कला थाना स्थानांतरण हो गया था जिसके उपलक्ष्य में रविवार की शाम दिनारा थाना परिसर में बिदाई समारोह आयोजित हुआ जिसमे दिनारा पुलिस स्टॉप,पत्रकार बंधु गणमान्य नागरिक आदि शामिल हुए इस दौरान उपस्थित जनो द्वारा थाना प्रभारी तिवारी का तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ एवं माला पहना कर स्वागत किया और साल श्रीफल व मेडल पहनाकर सम्मान किया साथ मे उपहार भी भेट किये इस मौके पर तिवारी ने कहा कि सरकारी नौकरी में स्थानांतरण एक सहज प्रक्रिया है जिससे सभी को गुजरना पड़ता है दिनारा थाना क्षेत्र वासियो के सहयोग व विशेष स्नेह को सदैव याद रखूंगा एवं बड़े बड़े अपराधों पर अंकुश लगाना मेरे लिए वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन औऱ आप सभी के सरोकार से संभव हुआ आयोजन में पुलिस उपनिरीक्षक संध्या श्रीवास्तव का भी साल श्रीफल से सम्मान किया एवं थाना प्रभारी तिवारी सहित पुलिस टीम ने खबरों के प्रकाशन के लिए केके पत्रकार दिनारा का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया बिदित है कि थाना प्रभारी आरआर तिवारी ने अपने 31 माह से ऊपर के कार्यकाल में कुशल नेतृत्व का प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में अबैध हथियार की बरामदगी,स्मेक,गाजा,अबैध

शराब पर प्रतिबंध,इंटर स्टेट बदमाशो की धरपकड़ सहित अपराधों पर अंकुश लगाने में सफलता अर्जित की इनके सौहार्दपूर्ण व्यवहार व निष्पक्ष व सराहनी कार्यकाल के लिए उपस्थित जनो ने भूरी भूरी प्रसंशा की इस मौके पर रामस्वरूप पंडा,भाजपा नेत्री सपना दुबे,विधायक प्रतिनिधि जय जय वकील,सिचाई अध्यक्ष राकेश मिश्रा,केपी यादव,सुरेंद्र बुंदेला,देवेंद्र शुक्ला,कांग्रेस नेता डॉ हरगोविंद सेन,युवा भाजपा नेता नरेश यादव,एड.संजय श्रीवास्तव,अंकित श्रीवास्तव,शंकर राजोरिया,शिब्बू गुप्ता,केके पत्रकार दिनारा आदि सहित पुलिस स्टॉप मौजूद थे

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!