शिवपुरी। जिले के नरवर रोड पर एक बाइक खाई में गिर गई। घटना में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गएए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फतेहपुर के रहने वाले युवक कल्लू पुत्र हरवंश चौहानए वीरू पुत्र सनुआ जाटव बाइक से शिलानगर सितारपुर डेरा जा रहे थे। युवक काफी नशे में थे। जब वह बाइक से सोन्हर नरवर रोड पर पहुंचे तो नशे के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। वह खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर 108 के ईएमटी अजमेरसिंह कुशवाह, पायलट राहुल तोमर मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।




