दिनारा। विधानसभा क्षेत्र करैरा के ग्राम छिरारी में सिद्धेश्वर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार सुबह 10 बजे से सिंचाई संस्था के अध्यक्ष गौरव पाल गोलू भैया के द्वारा फीता काटकर किया। सर्व प्रथम लोकमाता अहिल्या बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस उछाला गया। प्रथम मैच बांसगढ़ टीम व करैरा टीम के बीच हुआ जिसमें टॉस करैरा टीम जीतकर बल्लेवाजी की। मुख्य अथिति गौरव पाल गोलू भैया ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। मैच की रैफरी मानसिंह बघेल द्वारा व मंच का संचालन महेंद्र बघेल किया गया। विशेष अथिति के रूप में कमल पाल पिछड़ा वर्ग भाजपा मंडल अध्यक्ष करैरा, मेहरवानसिंह पाल पूर्व जनपद सदस्य, माधौसिंह बघेल शिक्षक, महेंद्र बघेल, सचिव दयाचंद्र बघेल, हरनारायण पाल दिनारा मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 6 हजार 100 रुपए नकद व िद्वतीय पुरस्कार 3 हजार 100 रुपए नकद दिया जाएगा।







Be First to Comment