Press "Enter" to skip to content

भारतीय संस्कृति की बात करने वाली भाजपा ने लगवायें ठुमके

जनता को जुटाने के लिए राज्ममंत्री के कार्यक्रम जमकर नाची बलायें

शिवपुरी।
कोलारस में उपचुनाव होना है और इसके लिए कांग्रेस व बीजेपी के पार्टियों
ने अपने-अपने प्रत्याशी चुन लिए हैं। अब प्रत्याशियों को विजयी बनाने के
लिए दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा प्रचार-प्रसार
किया जा रहा है। वहीं मतदाताओं को रिझाने के लिए नए-नए प्रयोग किए जा रहे
हैं जिसके चलते नेता किसी भी हद तक जाने से भी नहीं चूक रहे हैं। इस का एक
उदाहरण बीते रोज बदरवास जनपद पंचायत की कुटवारा में देखने को मिला जहां 
बताया जा रहा है कि हाल ही में मंत्री बनाए गए जालिमसिंह पटेल का कार्यक्रम
कोलारस के ग्राम कुटवारा में रखा गया था। इस कार्यक्रम में मतदाताओं को
रिझाने व भीड़ इक_ा करने के लिए कार्यक्रम के संयोजक ने मंच पर बार-बालाओं
को नचवा डाला। हालांकि मंत्री के पहुंचने से पहले ही यह कार्यक्रम समाप्त
कर दिया गया था। इस कार्यक्रम की चर्चा चारों तरफ हो रही है। एक तरफ तो ये
ही मंत्री भारतीय संस्कृति के बात करते नहीं थकते हैं वहीं दूसरी तरफ जनता
के बीच किस कदर बालाओं से ठुमके लगाकर जनता को क्या संदेश देना चाहते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!